देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Spread the love

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून तथा नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद देहरादून में 18 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित आपदा एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

देवभूमि खबर

Related articles