चमोली के नंदानगर क्षेत्र में अतिवृष्टि से जन-धन का भारी नुकसान, कई ग्रामीण लापता

चमोली के नंदानगर क्षेत्र में अतिवृष्टि से जन-धन का भारी नुकसान, कई ग्रामीण लापता
Spread the love

चमोली। जनपद चमोली के नंदानगर क्षेत्र अंतर्गत कुंतरी और धुर्मा गाँव में अचानक रात्रि के समय हुई अतिवृष्टि से भारी तबाही मच गई। इस आपदा में जन-धन को बड़ा नुकसान हुआ है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार कुछ ग्रामीण लापता बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और लापता ग्रामीणों की तलाश के प्रयास लगातार जारी हैं।

देवभूमि खबर

Related articles