मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक, सात विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक, सात विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
Spread the love

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद सात प्रमुख परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्य सचिव ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में यूआईडीबी द्वारा हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनरुद्धार, सती कुंड और आसपास के क्षेत्र के विकास से संबंधित परियोजना को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसी प्रकार ऋषिकेश में आस्था पथ के सौंदर्यकरण से जुड़ी परियोजना को भी मंजूरी दी गई।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत देहरादून विधानसभा क्षेत्र मसूरी में देहरादून–किमाड़ी लंबीधार–कार्ट मैकेंजी–कंपनी गार्डन मोटर मार्ग के किलोमीटर 1 से 24 तक सड़क को सिंगल लेन से इंटरमीडिएट लेन में परिवर्तित करने हेतु अतिरिक्त पहाड़ कटान, क्रॉस ड्रेन तथा दीवार निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गई।

देहरादून में महाराणा प्रताप चौक से 6 नंबर पुलिया रोड तक सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव को भी समिति से हरी झंडी मिली।

देवभूमि खबर

Related articles