2.046 किलो चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त कार सीज

कोटद्वार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नशा तस्करी के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.046 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस के परिवहन में प्रयुक्त मारुति 800 कार को भी सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और तस्करों की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 को कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ और सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने **सोनी उर्फ सुनील देवरानी, निवासी गाड़ीघाट कोटद्वार** को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से **2.046 किलोग्राम अवैध चरस** बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त **मारुति 800 कार संख्या UA-07F-9878** को सीज कर दिया।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में **मु0अ0सं0 187/2026, धारा 18/20/60 एनडीपीएस एक्ट** के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कोतवाली कोटद्वार का **हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट, बलवा, गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने अभियुक्त से 2.046 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की।
पुलिस टीम में कोतवाली कोटद्वार:** उ0नि0 शोएब अली, हे0का0 योगेन्द्र और सीआईयू टीम से उ0नि0 रणजीत तोमर (प्रभारी सीआईयू कोटद्वार), उ0नि0 सुशील चौधरी, अ0उ0नि0 एहसान अली, हे0का0 उत्तम एवं का0 अवनीश शामिल रहे
