देहरादून में अवर अभियंता 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून में अवर अभियंता 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।देहरादून में सतर्कता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अवर अभियंता अतुल कुमार, बिजली घर पथरी बाग 33/11 केवी, देहरादून में तैनात था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी के नाम से खरीदे गए अपार्टमेंट पर बिजली कनेक्शन कराने और विद्युत भार बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत की धनराशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

सतर्कता टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles