6 महीने में हो बलात्‍कारी को फांसी: केजरीवाल

6 महीने में हो बलात्‍कारी को फांसी: केजरीवाल
Spread the love

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाज में बढ़ते महिला अपराधों को रोकने के लिए सुझाव दिया है. अरविंद ने कहा है कि बलात्‍कारी को 6 महीने में फांसी हो, तभी यहां बलात्‍कार रुकेंगें.
दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति जयहिंद के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए केजरीवाल ले कहा है कि बलात्‍कारियों पर कार्रवाई के लिए जितनी भी नई अदालतें चाहिए, दिल्‍ली सरकार उन्‍हें बनाने के लिए पैसे देने काे तैयार है.
ता दें कि स्‍वाति जयहिंद ने दिल्‍ली में सात साल की बच्‍ची के दुष्‍कर्म की शिकार होने के बाद ट्वीट किया था. जिसमें उन्‍होंने कहा कि देश में बच्‍चों के दुष्‍कर्म रोकने की मानसिकता बदलनी होगी. डर पैदा करना होगा. हर हाल में दुष्‍कर्मी को 6 महीने में फांसी देनी होगी. स्‍वाति ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुलाने की एक बार फिर मांग भी की है.
स्‍वाति के इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने दुष्‍कर्मियों पर तत्‍काल कार्रवाई की मांग की है. इसके लिए केजरीवाल सरकार ने अदालतों के निर्माण में पैसे देने के लिए भी कहा है.

देवभूमि खबर

Related articles