देहरादून में किडनैपिंग-फिरौती गैंग का पर्दाफाश, विकासनगर पुलिस ने 5 शातिर गिरफ्तार किए

Spread the love

देहरादून।दून पुलिस ने अपहरण और फिरौती के एक सनसनीखेज मामले का चंद घंटों में खुलासा करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली विकासनगर क्षेत्र का है, जहां 2 मार्च 2026 को भोजावाला निवासी श्रीमती पुष्पा देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर में जबरन घुसकर उनके पुत्र शक्ति पुंडीर को मारपीट कर वाहन संख्या UK-07-FS-4482 में अगवा कर ले गए और बाद में एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और वाहन संबंधी जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसी रात अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया तथा घटना में शामिल पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त स्वयं को धार्मिक संगठन से जुड़ा बताकर नशे के आदी युवकों को झूठे मामलों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे तथा फिरौती वसूलते थे। घटना के दिन भी उन्होंने युवक पर मादक पदार्थ तस्करी का झूठा आरोप लगाकर उसे अगवा किया और परिजनों से एक लाख रुपये की मांग की।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास वैरागी निवासी सहारनपुर, नीरज निवासी सहारनपुर, प्रवीन निवासी विकासनगर, सचिन निवासी जीवनगढ़ विकासनगर तथा नवीन निवासी डाकपत्थर विकासनगर शामिल हैं। सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

सीएम धामी ने हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

Spread the love हरिद्वार । बैरागी कैंप में प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भ्रमण को लेकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं […]