कोतवाली मसूरी पुलिस ने गुमशुदा युवक विशाल नेगी को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद किया

कोतवाली मसूरी पुलिस ने गुमशुदा युवक विशाल नेगी को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद किया
Spread the love

देहरादून।थाना कोतवाली मसूरी, जनपद देहरादून पुलिस ने गुमशुदा विशाल सिंह नेगी पुत्र चंद्रवीर सिंह नेगी उम्र 27 वर्ष, निवासी मसूरी को हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लू क्षेत्रांतर्गत मणिकरण थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।

गुमशुदा विशाल नेगी जो लबासना एकेडमी में MTS पद पर टेक्निकल कार्य कर रहे थे, दिनांक 06/09/2025 की शाम लगभग 5:30 बजे से लापता थे, जिनकी गुमशुदगी क्रमांक 006/2025 थाना मसूरी पर दिनांक 09/09/2025 को दर्ज की गई थी।

मामला लबासना जैसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ा होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश,  पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा  क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली मसूरी पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए अथक प्रयास कर हिमाचल पुलिस के सहयोग से उन्हें मणिकरण थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल से सकुशल बरामद किया।

पूछताछ में गुमशुदा द्वारा बताया गया कि घर में दादा-दादी से बातचीत बंद होने और कुछ कर्ज होने के कारण वे तनावग्रस्त हो गए थे तथा शांति की तलाश में बिना बताए जंगल-जंगल घूमते हुए कुल्लू चले आए, उनके साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना नहीं हुई है और वे अपनी स्वयं की इच्छा से वहां पहुंचे थे। बरामद गुमशुदा को उनके परिजनों चाचा एवं छोटे भाई के सुपुर्द किया गया।

इस कार्रवाई में व0उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह एवं कांस्टेबल जनमेजय, कोतवाली मसूरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

देवभूमि खबर

Related articles