FAIVM में नेतृत्व परिवर्तन, जयेंद्र तन्ना संभालेंगे प्रेसिडेंट का अतिरिक्त कार्यभार

FAIVM में नेतृत्व परिवर्तन, जयेंद्र तन्ना संभालेंगे प्रेसिडेंट का अतिरिक्त कार्यभार
Spread the love

देहरादून। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) में नेतृत्व स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। संगठन के वर्तमान चेयरमैन जयेंद्र तन्ना अब प्रेसिडेंट का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

यह जानकारी FAIVM के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीए राजेश्वर पैन्यूली द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रेसिडेंट सुशील पोद्दार के पद से कार्यमुक्त होने के बाद यह जिम्मेदारी जयेंद्र तन्ना को सौंपी गई है।

बताया गया कि सुशील पोद्दार को ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड, वेस्ट बंगाल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर FAIVM की पूरी टीम ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

संगठन ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए योगदान और नेतृत्व की सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया है।

देवभूमि खबर

Related articles