देहरादून में पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक किए गए स्थानांतरित
देहरादून। जनपद में एसएसपी ने पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और उपनिरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर) को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटाकर नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में थाना प्रभारियों से लेकर चौकी प्रभारियों तक के पदों में बदलाव शामिल है।


जारी सूची के अनुसार निरीक्षक प्रदीप रावत को राजपुर से सहसपुर, शंकर सिंह बिष्ट को सहसपुर से कैंट, और कमल कुमार लुंठी को कैंट से डोईवाला स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
दूसरी सूची में भी उपनिरीक्षकों के व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं, जिनमें पुलिस लाइन, कोतवाली नगर, रायवाला, डालनवाला, नेहरू कॉलोनी, सेलाकुई, कैंट और विकासनगर सहित विभिन्न थानों व चौकियों में तैनाती बदली गई है।

