बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर देहरादून में भव्य सम्मेलन, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर देहरादून में भव्य सम्मेलन, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
Spread the love

देहरादून। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल 2026 को देहरादून में एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने बताया कि सम्मेलन में कन्हैया कुमार (राष्ट्रीय प्रभारी, एनएसयूआई) तथा कुमारी शैलजा (उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी) मुख्य रूप से शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि “जय भीम, जय हिन्द” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह तथा हरक सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह सम्मेलन देहरादून स्थित अंबेडकर भवन, सेवला कला चौक (GMS रोड) के निकट आयोजित होगा, जो 12 अप्रैल को प्रातः 11 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
वैभव वालिया ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और समान अधिकारों की प्रेरणा का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत, समतामूलक और लोकतांत्रिक भारत का निर्माण संभव है।

उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

देवभूमि खबर

Related articles