मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सटीक,सरोवर नगरी में हुई बारिश
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास मौसम की सटीक भविष्यवाणी साबित होती नजर आई। जहां मैदानी व तराई क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है वही कुछ दिनों से नैनीताल व उसके आसपास बहुत गर्मी का आलम दिखाई देने लग गया था।
आज सुबह से ही आसमान में घने बादल मंडरा रहे थे जिसके चलते बारिश की बौछार पड़नी शुरू हो गई। जिससे मौसम में थोड़ा परिवर्तन नजर आने लग गया कुछ हल्की हल्की ठंड महसूस की जाने लग गई है। यहाँ बता दें इस बार अधिक बारिश न होने के कारण झील का पानी मे कम होता जा रहा है। बारिश पड़ने से जहां मैदानी व तराई क्षेत्र में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा सकती है वही नैनीताल में भी झील का पानी बढ़ने की उम्मीद है। अगर अच्छी खासी मूसलाधार बारिश होती है तो बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है । वही रोजमर्रा कार्य करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

