अलग अलग जगह से वन्यजीव हिंसक आया लपेट में एक दोपहिया वाहन में फंसा तो दूसरा पिंजरे में

अलग अलग जगह से वन्यजीव हिंसक आया लपेट में एक दोपहिया वाहन में फंसा तो दूसरा पिंजरे में
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी से दूर भीमताल व ज्योली जहां वन्यजीव हिंसक ने कई लोगों को घायल कर व मौत के घाट सुला दिया था। देर रात एक भीमताल मार्ग में दोपहिया वाहन की लपेट में आया तो दूसरा ज्योली के आसपास पिजरे में कैद हो गया। कुल मिलाकर तीन वन्यजीव हिंसक अभी तक पकड़ में आये हैं।यह दोनों घटना देर रात की है।जहां एक ऐसी घटना घटी जिसने न केवल राहगीरों के होश उड़ा दिए, बल्कि वन्यजीव और मानव संघर्ष की एक डरावनी तस्वीर भी पेश की।

खुटानी इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक और सड़क पार कर रहे वन्यजीव के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वन्यजीव बाइक के पुर्जों में ही फंस गया।सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन में सवार युवक जा रहा था अचानक वन्यजीव छाड़ियो से निकला और सड़क पर आ गया । और दोपहिया वाहन से टककरा गया और पहिये में फस गया। जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव को कब्जे में लेकर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।वही दूसरी जगह ज्योली के आसपास भी वन्यजीव हिंसक पिजरे में कैद हो गया।

दोनों वन्यजीव हिसकों को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है वन विभाग द्वारा जांच की जाएगी ये वही हिंसक वन्यजीव है जिसने अभी तक लोगों को मौत के घाट उतारा है।

देवभूमि खबर

Related articles