मिशन 4G प्लस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े पर अनोखी एवं अनुपम पहल

मिशन 4G प्लस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े पर अनोखी एवं अनुपम पहल
Spread the love

देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस को देशभर में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोसायटी ऑफ मिशन 4G प्लस – गौ, गंगा, गांव और गायत्री ने एक नए संकल्प के साथ विशेष पहल की है। संस्था ने तय किया है कि मिशन 4G प्लस का हर सदस्य अपना जन्मदिन गायत्री परिवार के साथ हवन-पूजन कर, गौशालाओं में जाकर तथा सड़कों पर घूम रही आवारा गायों को हरा चारा, गुड़ और फल खिलाकर मनाएगा। इस पहल की विधिवत शुरुआत आज नेहरू ग्राम से की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई और सितंबर माह में जन्मे मिशन 4G प्लस के सदस्यों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

संस्था ने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन से एक और नई परंपरा भी शुरू की है। अब जो भी व्यक्ति मिशन 4G प्लस का सदस्य बनेगा, संस्था की ओर से उसे एक छोटी सी गंगाजली, एक गीत या गायत्री की पुस्तिका, एक गुल्लक तथा मोटे अनाज से बनी मिठाई सम्मानस्वरूप भेंट की जाएगी। संस्था का उद्देश्य गौ, गंगा, गांव और गायत्री का संदेश जन-जन तक पहुंचाना और प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देना है।

आज के कार्यक्रम में लगभग पांच नए सदस्यों ने मिशन 4G प्लस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें श्रीमती विजयलक्ष्मी पार्षद नेहरू ग्राम, श्रीमती कल्पना यादव, श्रीमती प्रभा भंडारी, श्रीमती पार्वती जोशी तथा श्रीमती ममता डिमरी प्रमुख रहीं। कार्यक्रम में श्रीमती ज्योतिका पांडे, श्रीमती मधु रावत और श्रीमती प्रभा भंडारी का जन्मदिन विशेष रूप से मनाया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गायत्री परिवार नत्थनपुर शाखा के सदस्य, पूर्व डीएफओ श्री इंद्रेश उपाध्याय, मिशन 4G प्लस के अध्यक्ष सुभाष चंद्र भट्ट, श्रीमती शुभवनती उपाध्याय, नीतू कंडारी, वंदना रावत, गीतांजलि दत्ता, पूजा बुढाथोकी, अनुज पुरोहित, कल्पना यादव, संजय ठाकुर, मीनाक्षी सिंह, सविता भट्ट, हरि उपाध्याय, ज्योति बाला शाह, अर्चना सती और आशा नेगी समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने विभिन्न गौशालाओं में जाकर गौ सेवा में योगदान दिया। साथ ही उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप शांत हो और राज्य देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो, इसके लिए भी प्रार्थना की गई।

देवभूमि खबर

Related articles