केसर वाला रायपुर के लोगों की खुशी बर्दाश्त नहीं हो पा रही विधायक उमेश काउ को:  प्रवीण शर्मा पिन्नी

Spread the love

#रोड़ा अटकाने को जिला प्रशासन की कर रहे खुशामद। #न खुद काम करते हैं न करने देते हैं।#अब फजीहत से बचने को झांक रहे बगलें। #विधायक काउ होश में आयें वरना विधायकी क्या प्रधान बनने लायक भी नहीं छोड़ेंगे।

विकासनगर।जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि रायपुर विकासखंड के केसर वाला गांव में सेना द्वारा किए गए कई दशकों पूर्व तथाकथित कब्जे को छुड़ाने को लेकर तथा ग्राम वासियों /नगर वासियों को न्याय दिलाने के मामले में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी शासन स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक लगातार दिन-रात एक किए हुए हैं, लेकिन रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काउ अपनी फजीहत से बचने के लिए जिला प्रशासन के चरणों में नतमस्तक होकर दिन-रात गुहार लगा रहे हैं कि अगर यह काम आपने मोर्चा के कहने से कर दिया तो मैं क्षेत्र में मुंह नहीं दिखा पाऊंगा, इसलिए विधायक काउ द्वारा लगातार रोड अटकाने एवं नगर वासियों को गुमराह करने का का काम किया जा रहा है ।

पिन्नी ने कहा कि मोर्चा अध्यक्ष नेगी के प्रमुख सचिव मा. मुख्यमंत्री श्री सुधांशु द्वारा दिनांक 7/ 8/25 को सचिव,राजस्व को कार्रवाई के निर्देश दिए थे तथा इसी क्रम में राजस्व विभाग द्वारा दिनांक 25/8/25 को जिला अधिकारी को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था। नेगी के आग्रह एवं शासन के निर्देश पर जिला अधिकारी द्वारा दिनांक 9/10/25 को इस मामले को बहुत महत्वपूर्ण मानते हुए एडीएम व अन्य अधिकारियों को संयुक्त रूप से मीटिंग बुलाकर मामला सुलझाने के निर्देश दिएगए। इस मामले में तीन-चार बार बैठक आहुत करने हेतु पत्र जारी किए गए, लेकिन विधायक को फजीहत से बचाने के उद्देश्य से अधिकारी हर बार बहाना बनाकर गायब हो जाते हैं।

मोर्चा ने विधायक काउ को चेतावनी दी कि अगर नगर वासियों के काम में रोडा अटकाया गया तो विधायक बनना तो बहुत दूर की बात, प्रधान भी बनने नहीं दिया जाएगा एवं काले कारनामे जनता के सामने रख दिए जाएंगे।

Next Post

राजकीय बी डी पांडे अस्पताल का ओपीडी समय अब आठ बजे से दो बजे तक रहेगा

Spread the love रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल राजकीय बी डी पांडे अस्पताल का ओ पी डी का समय बदल गया है।अब एक मार्च से 31 अक्टूबर तक सुबह आठ बजे से दो बजे तक का ओपीडी में मरीजों का परीक्षण किया जायेगा। दो बजे के बाद इमरजेंसी […]