मूसलाधार बारिश के बीच नैनीताल में मॉक ड्रिल: प्रशासन और पुलिस ने दिखाया मुस्तैदी का परिचय, घायल पहुंचाए गए अस्पताल

मूसलाधार बारिश के बीच नैनीताल में मॉक ड्रिल: प्रशासन और पुलिस ने दिखाया मुस्तैदी का परिचय, घायल पहुंचाए गए अस्पताल
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार वर्षा के बीच जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन कर जनता को आपदा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। तेज बारिश के कारण हल्द्वानी तहसील अंतर्गत देवखड़ी नाले में जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना मिलते ही जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल और तहसील स्तर पर आईआरएस प्रणाली सक्रिय हो गई। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आपदा परिचालन केंद्र में अधिकारियों से तत्काल राहत और बचाव कार्य की योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
हल्द्वानी तहसील में स्टेजिंग एरिया बनाकर राहत दलों को मौके के लिए रवाना किया गया।

अब तक की जानकारी के अनुसार 6 घायलों को निकाला गया, जिनमें 4 को प्राथमिक उपचार दिया गया जबकि 2 को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्र में जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य जारी है। राहत शिविरों में प्रभावितों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया है।

दूसरी ओर काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज हाईवे स्थित सूर्यानाला में भी जल स्तर बढ़ने से दोपहिया और यात्री जीप के फंसने की सूचना मिली। 01 व्यक्ति नाले के तेज बहाव में बह गया, जिसकी खोजबीन का कार्य एसडीआरएफ द्वारा downstream क्षेत्र में किया जा रहा है।
राहत दलों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

मार्क ड्रिल के दौरान नर्सों, पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और राहत दलों ने अपने-अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए जनता में विश्वास पैदा किया।

देवभूमि खबर

Related articles