HTML tutorial
HTML tutorial

दशहरे पर्व पर नैनीताल पुलिस की चौकसी ,एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दशहरे पर्व पर नैनीताल पुलिस की चौकसी ,एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Spread the love

नैनीताल। जनपद में दशहरे पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री अमर चंद शर्मा, व0उ0नि0 रोहिताश सागर सहित पुलिस टीम एवं प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल श्री हेम चंद पंत, प्रभारी निरीक्षक लालकुआ श्री बृजमोहन राणा व अन्य सभी थाना क्षेत्र में दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बल द्वारा मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस अड्डों, मेला स्थलों में सतत गश्त की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों व अराजक तत्वों पर पैनी नज़र रखते हुए डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की जा रही है। स्थानीय बाजारों और सड़कों पर भी पुलिस की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें, अपने बच्चों और सामान पर विशेष ध्यान दें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर संपर्क करें।

देवभूमि खबर

Related articles