“ऑपरेशन रोमियो” के तहत नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई ,107 अराजक तत्व हिरासत में, 16 वाहन सीज

“ऑपरेशन रोमियो” के तहत नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई ,107 अराजक तत्व हिरासत में, 16 वाहन सीज
Spread the love

नैनीताल।महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शहर में अराजकतत्वों पर सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशन में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र आर्य एवं एसपी क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा द्वारा किया गया। क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडेय सहित थाना प्रभारी काठगोदाम, भीमताल और रामनगर ने अपनी-अपनी टीमों के साथ काठगोदाम के पनचक्की, हेडाखान, वन विभाग बैरियर, मल्ली चौकी, भीमताल क्षेत्र, तथा रामनगर के लखनपुर, रानीखेत रोड, डिग्री कॉलेज, कोसी बैराज, भवानीगंज, काशीपुर रोड और मगलोर चौक आदि स्थानों पर प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अशांति फैलाने और अनावश्यक जमघट लगाने वाले 107 अराजक तत्वों को हिरासत में लेकर ₹26,750 जुर्माना वसूला गया। वहीं नशे में वाहन चलाने वाले 08 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए, जबकि मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 07 चालकों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 314 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 16 वाहन सीज किए गए और 10 चालकों के डीएल निरस्त करने की कार्यवाही की गई, जिससे कुल ₹98,000 रुपये का जुर्माना जमा करवाया गया।

नैनीताल पुलिस ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और समाज में शांति व व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करें, नशे से दूर रहें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ। अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, अपराध और अराजकता किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles