नैनीताल के भजन गायक सूर्यांश राणा ने बिखेरा सुरों का जादू, सम्मानित होकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के उभरते भजन गायक सूर्यांश राणा ने विश्व विख्यात कवि शेर दा अनपढ़ कला एवं साहित्य समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट गायन प्रस्तुति के लिए उन्हें पुरस्कार से नवाजा गया, जिससे उन्होंने न केवल नैनीताल बल्कि पूरे जनपद और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सूर्यांश राणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने गुरु नवीन बैगाना के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया। उल्लेखनीय है कि “सुर वंदिता भजन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सूर्यांश राणा ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति, सधे हुए सुरों और संगीत की परिपक्व समझ से निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया।

गौरतलब है कि सूर्यांश राणा पिछले कई वर्षों से शास्त्रीय एवं भजन गायन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता अर्जित करते आ रहे हैं। इससे पूर्व वे आगरा में आयोजित “निनाद प्रतियोगिता” में भी पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे पिता श्री दिनेश राणा एवं माता श्रीमती निधि राणा का निरंतर सहयोग तथा गुरु नवीन बैगाना का कुशल निर्देशन रहा है।

सूर्यांश राणा की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संगीत प्रेमियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के लिए शुभाशीष प्रदान किए हैं।

Next Post

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर, 33 जनसमस्याएं दर्ज

Spread the love रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा […]