राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा का आगामी 13 नवम्बर, 162 विद्यालयों का एनसीईआरटी द्वारा चयन
नैनीताल ।देवभूमि खबर। पूरे भारत के साथ ही जनपद में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा का आगामी 13 नवम्बर सोमवार को आयोजन होगा। जिसमें जनपद के कक्षा 03, 05 व 08 की परीक्षा के लिए 162 विद्यालयों का एनसीईआरटी द्वारा चयन किया गया है जिसमें कुल 3239 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा की तैयारियों सम्बन्धि बैठक लेते हुये जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी निष्पक्ष व पारदर्शिता से परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करंेंगे। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु शिक्षा विभाग से हट कर अन्य विभागों के 162 प्रेक्षकों की नियुक्त की।साथ ही शासनादेश के अनुसार परीक्षा अनुश्रवण समिति का गठन भी किया। उन्होंने परीक्षा नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नामित करते हुये शान्तिपूर्ण परीक्ष सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी पुलिस को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे परीक्षा के प्रवेश पत्रों को सुरक्षित रखते हुये परीक्षा केन्द्रों में पहंुचाना सुनिश्चित करंेंगें साथ परीक्षा पत्र प्रातः परीक्षा प्रारम्भ होने पर नियुक्त प्रक्षेक, प्रधानाचार्य एवं फील्ड इनवेस्टीगेटर के समक्ष खोले जायेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि परीक्षा संचालन हेतु 273 फील्ड इनवेस्टीगेटर लगाये जायेंगे जिनको प्रथम प्रशिक्षण दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रश्नपत्र बहुविकल्प पर आधारित है जिसमें ओएमआर सीट का प्रयोग किया जायेगा। परीक्षा सम्पन्न होने पर ओएमआर शीट व प्रश्नपत्रों को सील कर जनपद स्तर पर स्थापित संकलन केन्द्र में संकलित किये जायेगे उसके उपरान्त ओएमआर शीट की स्कैनिंग कर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, उपजिलाधिकारी कोश्याकटौली प्रमोद कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी मा0 एचएल गौतम, बेसिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज, खण्ड विकास अधिकारी सौरभ गहरवार, शिल्पी पंत, तहसीलदार सुदेश चौहान, मो0 नवाजिस सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद थे।
