उत्तराखंड में PPS एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, स्वतंत्र कुमार अध्यक्ष निर्वाचित

उत्तराखंड में PPS एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, स्वतंत्र कुमार अध्यक्ष निर्वाचित
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में पीपीएस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इस दौरान सर्वसम्मति से एसपी विजिलेंस स्वतंत्र कुमार को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व में एक संतुलित, अनुभवी और सक्रिय टीम को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो एसोसिएशन को और अधिक सशक्त, संगठित और मुखर बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में राजन सिंह और शेखर सुयाल को, महासचिव पद पर मनोज ठाकुर को, सचिव के तौर पर जगदीश पंत और आशीष भारद्वाज को चुना गया है। पूर्णिमा गर्ग को कोषाध्यक्ष, मनोज कत्याल को मीडिया प्रभारी और देवेंद्र नेगी को संगठन मंत्री बनाया गया है। सभी चयनित पदाधिकारी पुलिस सेवा के अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने कहा कि PPS अधिकारियों के हक और गरिमा के लिए मजबूती से काम किया जाएगा। संगठन को एकजुट व सशक्त बनाना और संवाद की संस्कृति को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।

देवभूमि खबर

Related articles