HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सचिवालय में सम्पन्न हुए। मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक/मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि आम सभा द्वारा संघ की नई कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष तथा दिनेश उनियाल को महासचिव निर्वाचित किया गया। वहीं राकेश रयाल एवं हेमा चन्द को संयुक्त सचिव और मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल एवं रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।

चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता को मजबूत करना, कर्मचारियों के हितों की प्रभावी पैरवी करना तथा संघ की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा संघ को मजबूत और अधिक प्रभावी संगठन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। द्विवार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से चुने जाने को संघ की एकजुटता और आपसी समन्वय का परिचायक माना जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles