विधवा माँ की फरियाद पर डीएम सविन बंसल ने दिलाया बेटे को स्कूल में दाखिला, इलाज और सहायता का भरोसा

विधवा माँ की फरियाद पर डीएम सविन बंसल ने दिलाया बेटे को स्कूल में दाखिला, इलाज और सहायता का भरोसा
Spread the love

देहरादून।जिलाधिकारी सविन बंसल अपने कार्यालय में प्रतिदिन फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान सुनिश्चित करते हैं। आज एक विधवा महिला शांति देवी अपने 14 वर्षीय बेटे कृष्णा को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कृष्णा को सुनने में दिक्कत है और डॉक्टरों ने उसके कान का ऑपरेशन सुझाया है, लेकिन वह इतने महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकतीं। उन्होंने यह भी बताया कि इसी कारण स्कूल में भी बच्चे का दाखिला नहीं हो पा रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कृष्णा का सरकारी स्कूल में दाखिला कराया जाए और इसकी रिपोर्ट दो दिन के भीतर दी जाए। समाज कल्याण विभाग को हियरिंग मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी को एनएचएम की आरबीएसके योजना के अंतर्गत कृष्णा का इलाज कराने को कहा गया है। इसके साथ ही डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को किताबें और स्कूल ड्रेस की व्यवस्था कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।

जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक जरूरतमंद परिवार को राहत दी, बल्कि प्रशासनिक संवेदनशीलता का भी प्रमाण प्रस्तुत किया।

देवभूमि खबर

Related articles