टिहरी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ तेज, 1100 का सत्यापन; 550 पर कार्रवाई, 3 के खिलाफ BNSS में चालानन्यूज:

Spread the love

टिहरी । एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
दिनांक 05 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक चलाए गए 10 दिवसीय अभियान में टिहरी पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1100 व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर 550 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 3 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में चालानी कार्यवाही की गई।

अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों, होटल एवं ढाबा कर्मचारियों सहित संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास रहने वाले किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस प्रशासन के अनुसार जनपद को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles