नशा तस्करी पर पौड़ी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी, 3.09 किलो अवैध गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करी पर पौड़ी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी, 3.09 किलो अवैध गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

पौड़ी। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के लक्ष्य को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पौड़ी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री तुषार बोरा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष धुमाकोट श्री सुनील पंवार के नेतृत्व में 19 सितम्बर 2025 को गौलीखाल बैरियर पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक दुपहिया वाहन TVS Comfort (UP21DJ-5309) को रोका। वाहन चालक सीताराम उर्फ नागेश्वर गिरी पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम बढ़पुरा मझरा, पोस्ट मानपुर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) की तलाशी लेने पर उसके पास से 03 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना धुमाकोट पर मु.अ.सं. 14/2025 धारा 8/20/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। बरामद गांजा व दुपहिया वाहन को सीज कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह इस गांजे को मुरादाबाद ले जा रहा था, जहाँ इसे छोटी-छोटी मात्रा में ऊँचे दामों पर बेचने का इरादा था।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अपर उपनिरीक्षक हेमराज सिंह पंवार, आरक्षी संजीव कुमार और आरक्षी शुभम शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles