प्रेमनगर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की घटना में आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून।प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमनगर क्षेत्र में दिनांक 03-11-25 की सायं अरुण कुमार उर्फ डी.के. नामक युवक की आपसी मारपीट के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी, श्रीमती शीतल निवासी स्मिथनगर प्रेमनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर आरोपी अजय किशोर देवली के विरुद्ध मु.अ.सं. 174/25 धारा 105 बीएनएस के तहत गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना के बाद पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया था। हिरासत में लिए जाने के पश्चात उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही थी। जांच के दौरान संग्रहीत साक्ष्यों और सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी अजय किशोर देवली को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अजय किशोर देवली पुत्र राम प्रसाद देवली निवासी भगना, थाना नंदप्रयाग, जनपद चमोली, आयु 34 वर्ष। वर्तमान में किरायेदार के रूप में साईं विहार, श्यामपुर, प्रेमनगर, देहरादून में रह रहा था।

