69वें सर्ब जनिन दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू – मातृशक्ति ने किया पोस्टर का विमोचन
रिपोर्ट – ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सर्ब जनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में 69वां दुर्गा पूजा महोत्सव आगामी 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मातृशक्ति और कमेटी सदस्यों ने मिलकर पोस्टर का विमोचन किया।
दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि मूर्ति निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से सेवा समिति हॉल में नगर की विभिन्न संगठनों से जुड़ी मातृशक्ति और कमेटी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मातृशक्ति ने बताया कि कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूजा-अर्चना में नगरवासी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
बैठक में महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, सुरेश चौधरी, दिनेश भट्ट, भास्कर, मंजू रौतेला, अमिता शाह, सुमन शाह, तृप्ति मजूमदार, डॉली भट्टाचार्या, जीवंती भट्ट, सरिता कुरिया, आरती अग्रवाल, मधु बिष्ट, प्रीति पांडे, मंजू पांडे, चम्पा, ममता जोशी, हिमांशू तिवारी, हेमा जोशी, प्रीति मौर्या, निभा वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
