दून विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारी शुरू

दून विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारी शुरू
Spread the love

देहरादून।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के सफल आयोजन के लिए दून विश्वविद्यालय ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से योग अभ्यास सत्र प्रतिदिन सुबह एक घंटे आयोजित किया जा रहा है।

वि.वि. की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने बताया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन की एक शैली है जो मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करती है। दून विश्वविद्यालय इस अवसर को पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा विशेष कार्यक्रम, कार्यशालाएं काफी दिनों से संचालित हो रही हैं।

योग सत्रों का नेतृत्व अनुभवी प्रशिक्षक डॉक्टर रवि कुमार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में हर रोज प्रातः एक घंटे योगाभ्यास कराया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम, संगोष्ठी एवं अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और शहरवासी इसमें भाग ले सकते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles