दून में देह व्यापार का भंडाफोड़, घर में चल रहे जिस्मफरोशी रैकेट का पर्दाफाश

दून में देह व्यापार का भंडाफोड़, घर में चल रहे जिस्मफरोशी रैकेट का पर्दाफाश
Spread the love

देहरादून।कोतवाली कैंट क्षेत्र के अंतर्गत बिंदाल इलाके में दून पुलिस ने एक घर में संचालित हो रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर गठित संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 16 मार्च की रात गांधी नगर स्थित एक मकान में औचक छापेमारी की गई। मौके पर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान रानी देवी, आशीष कुमार पांडे और फुलो खान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि मकान मालिक रानी देवी अपने सहयोगी आशीष कुमार पांडे के साथ मिलकर लंबे समय से देह व्यापार का संचालन कर रही थी। पीड़ित महिलाओं को बाहरी राज्यों से काम दिलाने के बहाने देहरादून बुलाया गया और उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से महिलाओं की तस्वीरें ग्राहकों को भेजते थे और फोन पर रेट व स्थान तय किया जाता था। इसके बाद आशीष कुमार पांडे महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था, जिसके बदले उसे कमीशन मिलता था।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी मसूरी श्री जगदीश पंत के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली कैंट की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम में प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू प्रदीप पंत, चौकी प्रभारी बिंदाल उप निरीक्षक विनयता चौहान, सहायक उप निरीक्षक बबीन सिंह, कांस्टेबल प्रदीप रावत, महिला कांस्टेबल सुमन कार्की, महिला कांस्टेबल आरती जोशी, कांस्टेबल योगेश सैनी तथा कांस्टेबल मनोज उप्रेती शामिल रहे, जिन्होंने समन्वित रूप से कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

देवभूमि खबर

Related articles