हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर दबोचा

हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर दबोचा
Spread the love

हरिद्वार। थाना बुग्गावाला क्षेत्रांतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज़ 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दिनांक 11.09.2025 को वादिया निवासी ग्राम नौकराग्रन्ट, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि अक्षय पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम सिक्का, थाना शामली, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) उम्र 21 वर्ष ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहलाफुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया।

तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला पर मुकदमा अपराध संख्या 48/2025 धारा 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम अक्षय पंजीकृत किया गया। पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया एवं मा0 न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए। आदेशों के अनुपालन में थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर सघन प्रयास किए गए।

दिनांक 13.09.2025 को पुलिस टीम ने फरार अभियुक्त अक्षय (उम्र 21 वर्ष) को दबोच लिया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अभियुक्त की पहचान अक्षय पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम सिक्का, थाना शामली, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ममता रानी, कांस्टेबल विक्रम, कांस्टेबल दिलीप एवं होमगार्ड महिपाल शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles