पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही: साइबर ठगी से बचाई 3.5 लाख की धनराशि, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही: साइबर ठगी से बचाई 3.5 लाख की धनराशि, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Spread the love

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के दिशा-निर्देश पर जनपद में गठित साइबर सेल त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी से पीड़ित व्यक्ति की मेहनत की कमाई वापस दिलाने में सफल रही है।

पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री तुषार बोरा के पर्यवेक्षण में साइबर सेल कोटद्वार द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित व्यक्ति पन्नू राम, निवासी लक्ष्मणझूला, से की गई 3,50,000/- रुपये की ऑनलाइन ठगी की संपूर्ण राशि उनके खाते में वापस कराई गई है।

पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे 3,50,000 रुपये की ठगी कर ली थी। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर सेल ने त्वरित तकनीकी कार्यवाही कर धनराशि को सुरक्षित कर पीड़ित के खाते में वापस जमा करवा दिया।

अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पन्नू राम ने पौड़ी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

पौड़ी पुलिस आमजन को लगातार साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही है और साइबर सेल त्वरित रिस्पॉन्स देकर पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है।

देवभूमि खबर

Related articles