हाफिज को लेकर राहुल का तंज- नरेंद्रभाई बात नहीं बनी

Spread the love

नई दिल्ली। आतंकी हाफिज सईद की रिहाई को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। राहुल ने इस मुद्दे पर ट्वीट में लिखा है, ‘नरेंद्र भाई बात नहीं बनी। आतंकी सरगना आजाद हो गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने लश्कर को पाक सेना द्वारा फंडिंग को क्लीन चिट दे दी। आपकी गले लगने की डिप्लोमेसी काम नहीं आई, और ज्यादा गले लगने की जरूरत है।’
बता दें कि हाफिज सईद की रिहाई के बाद भारत ने इसका विरोध किया है वहीं अमेरिका ने भी पाक से कहा है कि वो हाफिज को फिर से गिरफ्तार करे। वहीं रिहाई के बाद हाफिज ने कहा था कि 10 महीने बंद रहने के बाद अब वो फिर से कश्मीर की आजादी के लिए काम करेगा।

देवभूमि खबर

Related articles