रायपुर पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर किया कार चोरी का खुलासा

रायपुर पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर किया कार चोरी का खुलासा
Spread the love

देहरादून।रायपुर पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर किया कार चोरी का खुलासा करते हुए अल्टो कार सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

दिनाक 11-04-2023 को वादी संदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी पॉलिटेक्निक रोड तरला आमवाला थाना रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी अल्टो कार नंबर UK 07AE 3040 सिल्वर कलर दिनांक 10.04.2023 को उनके घर के सामने तरला आमवाला में खड़ी थी जिसे अज्ञात चोरों द्धारा चोरी कर ली गयी है । जिस पर थाना रायपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 152/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 रमन विष्ट चौकी प्रभारी मयूर विहार को दी गयी।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगभग 35 सीसीटीवी कैमरे देखे गये तथा द्धितीय टीम द्धारा पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन उनके अध्यातन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी तृतीय टीम द्धारा घटनास्थल के आसपास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन की कार्यवाही की गयी उक्त कार्यवाही के परिणाम स्वरूप सी0सी0टी0वी0 फुटेज में 02 व्यक्ति उक्त कार को चोरी करते हुये दिखायी दिये गये घटनास्थल के आसपास किये गये सत्यापन से उक्त हुलिये के व्यक्तियों के सत्यापन से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गयी पुलिस टीम द्धारा सूचना तन्त्र मजबूत करते हुये कड़ी मेहनत के पश्चात दिनांक 12.04.2023 की प्रातः डांडा लखौड से 02 व्यक्तियों नईम व ऋषभ मेहरा को चोरी की गयी कार अल्टो कार uk07 AE 3040 के साथ गिरफ्तार किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः –

1- नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी दनियालपुर नागल तहसील पुण्डेन सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष

2 ऋषभ मेहरा पुत्र रवि मेहरा निवासी हाथीखाना चौक रांझावाला थाना रायपुर उम्र 21 वर्ष देहरादून

अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः –
अल्टो कार uk07 AE 3040

पुलिस टीम
1- थाना अध्यक्ष श्री कुंदन राम
2- व0उ0नि0 श्री नवीन जोशी
3 उप निरीक्षक रमन बिष्ट
4 हेड कांस्टेबल दीपप्रकाश
5- हेड कांस्टेबल संतोष
6- का0 सौरभ वालिया
7 कॉन्स्टेबल हिमांशु
8 कॉन्स्टेबल दिगपाल

देवभूमि खबर

Related articles