चंबा (टिहरी) में हनुमान जन्मोत्सव पर रामचरितमानस सम्मेलन, मेधावी छात्र सम्मानित

चंबा (टिहरी) में हनुमान जन्मोत्सव पर रामचरितमानस सम्मेलन, मेधावी छात्र सम्मानित
Spread the love

टिहरी । हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर  आज चंबा स्थित पुरानी टिहरी रोड के हनुमान मंदिर में श्री रामचरितमानस सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार प्रो. गोविंद सिंह रावत, श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम.के. जोशी, श्रीराम कथा वक्ता तिलक राम चमोली, पुजारी निपुण जी, सरस्वती शिशु मंदिर चंबा के व्यवस्थापक विजेंद्र सिंह धनोला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सीए राजेश्वर पैन्यूली (सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता, भाजपा उत्तराखण्ड) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

देवभूमि खबर

Related articles