हल्द्वानी में ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी में ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
Spread the love

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें हजारों युवा, छात्र-छात्राएं और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को ‘ना’ कहें और स्वस्थ जीवन को अपनाएं। उन्होंने नशे को “साइलेंट वार” बताते हुए कहा कि यह धीरे-धीरे समाज और विशेषकर युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरित होकर राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है और एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी केंद्रों का विस्तार भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ बनाए गए हैं, जो उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाया जा सकता है।

देवभूमि खबर

Related articles