HTML tutorial
HTML tutorial

कोतवाली उत्तरकाशी व SOG की संयुक्त कार्रवाई, 90 हजार की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली उत्तरकाशी व SOG की संयुक्त कार्रवाई, 90 हजार की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत उत्तरकाशी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार व SOG प्रभारी निखिल देव चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मनेरा बाईपास स्थित ऋषिराम स्कूल के पास देर रात चेकिंग के दौरान शुभम और विनोद नामक युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से क्रमशः 4.73 ग्राम और 4.31 ग्राम, कुल 9.04 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद के खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज है और दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 9 मामलों में 12 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 6 किलोग्राम से अधिक चरस और 9.04 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जबकि 4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की गई है।

एसपी कमलेश उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवाओं को इस जहर से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles