कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू

कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू
Spread the love

उत्तरकाशी। उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान के तहत उत्तरकाशी जनपद के कालिंदी पास बेस तथा ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में अभियान पर गए ट्रेकर्स एवं सदस्यों में से 40 सदस्यों का आज सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए सभी सदस्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान कालिंदी पास बेस क्षेत्र से कुल 11 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 29 सदस्यों का रेस्क्यू किया गया। इस प्रकार दोनों उच्च पर्वतीय क्षेत्रों से कुल 40 सदस्यों को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान हर्षिल सहित अन्य पड़ावों पर संबंधित टीमों द्वारा आवश्यक समन्वय और कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और अभियान में लगी सभी टीमों को तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य आवश्यक सेवाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

देवभूमि खबर

Related articles