मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव स्तर की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को दिए दिशा-निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव स्तर की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को दिए दिशा-निर्देश
Spread the love

देहरादून।मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में आयोजित सचिव स्तर की समीक्षा बैठक में सभी सचिवों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों की उन बड़ी परियोजनाओं का विवरण तत्काल तैयार किया जाए, जिनका शीघ्र लोकार्पण या शिलान्यास प्रस्तावित है।

भारत सरकार से जुड़े विभागीय प्रकरणों की अद्यतन स्थिति तैयार कर उन्हें समय पर भेजने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को अपने कार्यों के आउटपुट इंडिकेटर निर्धारित करने और विभागीय प्रदर्शन का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करने को कहा।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देशित किया कि विभाग अपने कार्यों के लिए वार्षिक वर्क प्लान तैयार करें और उसका अनुमोदन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन विभागों को कार्बन क्रेडिट का लाभ मिल सकता है, वे योजनाओं में इसका समावेश करते हुए लाभ प्राप्त करने के प्रयास करें तथा उसका विस्तृत विवरण भी तैयार करें।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, एल.एल. फैनई, शैलेश बगोली, रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, दिलीप जावलकर, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. श्रीधर बाबू अद्यंकी, चंद्रेश यादव, डॉ. आर. राजेश कुमार, एस.एन. पांडेय, दीपेंद्र कुमार चौधरी, दीपक कुमार, वी. षणमुगम, विनोद कुमार सुमन, सी. रविशंकर, रणवीर सिंह चौहान, नीरज खैरवाल, युगल किशोर पंत, धीराज सिंह गबर्याल, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles