विश्व पर्यावरण दिवस पर ओखलकांडा वन रेंज में गोष्ठी आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर ओखलकांडा वन रेंज में गोष्ठी आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी।

नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ओखलकांडा वन रेंज मुख्यालय खनस्यू में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और वन सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार जोशी ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारी पूरी लगन और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी वन संरक्षण कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वनाग्नि जैसी घटनाओं की सूचना मिलते ही उसे नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होते हैं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाते हैं।

कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर सरपंच पश्यां गोपाल सिंह बिष्ट, वन दरोगा सुनील कुमार टम्टा, चंद्रशेखर जोशी, हेमचंद्र पटियाल, गणेश सिंह, बची सिंह चिल्वाल, खीम चंद्र भट्ट, तेज राम, ललित सिंह भौरियाल, अनिल कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार, बीना जोशी, तरुण भट्ट, बालम सिंह शाही, नर्सरी वाचर किशन सिंह सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles