उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 9 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक (पी एंड एम) विम्मी सचदेवा को पूर्व दायित्व से मुक्त कर पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार/फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल रिद्धिम अग्रवाल को अब पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/सीसीटीएनएस/एससीआरबी बनाया गया है।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार कृष्ण कुमार वी.के. को पुलिस महानिरीक्षक यातायात/जीआरपी का दायित्व सौंपा गया है।

पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम, एसटीएफ, एएनटीएफ, पीएसी, निदेशक एफएसएल तथा सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां प्रदान की गई हैं।

पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण एवं राज्य मानवाधिकार आयोग अनन्त शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी नियुक्त किया गया है।


पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/सीसीटीएनएस/एससीआरबी सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, पीएसी एवं सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला-2027 हरिद्वार योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती कुमार को स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत बरिन्द्रजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय/पी एंड एम की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles