ऑपरेशन प्रहार में झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, 6 मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार में झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, 6 मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

नैनीताल। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने झपटमार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 की रात रेलवे स्टेशन तिराहे के पास एक व्यक्ति से बाइक सवार तीन युवकों द्वारा मोबाइल छीनने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा एक दिन पूर्व रोडवेज क्षेत्र में भी इसी प्रकार की झपटमारी की घटना दर्ज की गई थी। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

एसपी सिटी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 4 अप्रैल 2026 को गौला पार्किंग के पास से अभियुक्त फैजान अली (19 वर्ष) निवासी जवाहर नगर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों—रोडवेज, केएमयू क्षेत्र, बेस अस्पताल, प्रेम टॉकीज और राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास—मोबाइल झपटने की घटनाएं कबूल कीं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल (UK04 AR 6839) और विभिन्न ब्रांड के 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा 1500 रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद, कांस्टेबल हरीश रावत और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles