कोटद्वार में सड़क पर उत्पात और पुलिस पर हमला, फरार आरोपी भी गिरफ्तार

कोटद्वार में सड़क पर उत्पात और पुलिस पर हमला, फरार आरोपी भी गिरफ्तार
Spread the love

कोटद्वार।कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में सड़क पर उत्पात मचाने, पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व एक आरोपी को मौके से ही दबोच लिया गया था।

पुलिस के अनुसार, 21 मार्च की रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक सड़क पर डीजे लगाकर तेज शोर-शराबा कर रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब युवकों को समझाने का प्रयास किया, तो मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू ने अभद्र व्यवहार करते हुए पुलिस पर हमला कर दिया।

इस दौरान आरोपियों ने सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शाहिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई मोहम्मद आकिब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

घटना के संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-65/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109, 132, 353, 351, 352(2) तथा उत्तराखंड लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी गई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त में मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू पुत्र मोहम्मद कलवा, निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद चपराना, कांस्टेबल कुलदीप, हेड कांस्टेबल करण यादव शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles