पौड़ी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों के बावजूद होली के दौरान हुड़दंग करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटद्वार और श्रीनगर क्षेत्रों से कुल 9 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
कोटद्वार के झंडा चौक क्षेत्र में युवकों के बीच मारपीट व गाली-गलौच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पांच व्यक्ति आपस में झगड़ते पाए गए, जिनमें कुछ को चोटें भी आई थीं। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पांचों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
वहीं श्रीनगर में बस अड्डा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे चार व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि होली जैसे पावन पर्व की आड़ में किसी भी प्रकार की अराजकता, असभ्य व्यवहार या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार अभियुक्तों में नवीन जायसवाल पुत्र दानवीर सिंह (35 वर्ष) निवासी कोरिया, कोटद्वार जनपद पौड़ी, अभिषेक काला पुत्र चंद्र मोहन (27 वर्ष) निवासी तेलीवाड़ा थाना नजीबाबाद जनपद बुलंदशहर (उप्र), ज्योति चौधरी पुत्र हरी सिंह चौधरी (50 वर्ष) निवासी मालवीय उद्यान कोटद्वार, वरुण उर्फ जुन्नु पुत्र सुनील कश्यप (26 वर्ष) निवासी गंगाधर जोशी मार्ग कोटद्वार तथा अनिल नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी (53 वर्ष) निवासी गोविंद नगर कोटद्वार शामिल हैं।
इसी क्रम में श्रीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार अभियुक्तों में विनीत पुत्र गुलाब सिंह, अतुल पुत्र किशनपाल, पुष्पेंद्र पुत्र राकेश निवासी पहासू तथा अनुज पुत्र बहादुर निवासी हेमंतगढ़, जनपद बुलंदशहर (उप्र) शामिल हैं। सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

