स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा:डॉ मंजूनाथ टीसी

स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा:डॉ मंजूनाथ टीसी
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर भवाली अल्मोड़ा मार्ग कैची धाम समीप एक वाहन चालक अपने दोस्तों के साथ अपने वाहन की बोनट व खिड़की में दो लोगों को बैठाकर खतरनाक स्टंट करते अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा था।

जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दिल्ली निवासी राहुल के विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही कर चालान कर डाला साथ ही चालक द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने हेतु माफी भी मांगी गई।

एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने कहा स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।*नै

नैनीताल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि कानून का पालन करें सुरक्षित वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

देवभूमि खबर

Related articles