धराली-हर्षिल से 190 लोगों का सफल रेस्क्यू, चिनूक और MI हेलीकॉप्टरों से 112 लोगों को जौलीग्रांट लाया गया

धराली-हर्षिल से 190 लोगों का सफल रेस्क्यू, चिनूक और MI हेलीकॉप्टरों से 112 लोगों को जौलीग्रांट लाया गया
Spread the love

उत्तरकाशी ।जिले के आपदाग्रस्त धराली-हर्षिल क्षेत्र से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। दोपहर 2 बजे तक 190 लोगों को आईटीबीपी द्वारा सुरक्षित रूप से मातली स्थानांतरित किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा लगातार अतिरिक्त कार्यबल को मातली से घटनास्थल के लिए रवाना किया जा रहा है।

सरकार एवं प्रशासनिक मशीनरी प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है। राहत सामग्री, खाद्यान्न और जरूरी सामानों को हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से निरंतर धराली और हर्षिल पहुंचाया जा रहा है, ताकि फंसे लोगों को तुरंत राहत दी जा सके।

अब तक चिनूक और एमआई हेलीकॉप्टरों की मदद से कुल 112 लोगों को एयरलिफ्ट कर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया है। वहां इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसके उपरांत उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और प्रशासन पूरी सतर्कता से राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

देवभूमि खबर

Related articles