बिना लाईसेन्स के भारी ब्याज पर रुपये उधार देने वालों पर रहेगी टिहरी पुलिस की नजर
टिहरी।सूदखोरी/बिना लाईसेन्स के भारी ब्याज पर रुपये उधार देने वालों की अब खैर नहीं एसएसपी ने शिकायत दर्ज के लिए हेल्पलाइन जारी किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में जनपद के किसी भी थाना क्षेत्रान्तर्गत सूदखोरी/बिना साहूकारी लाईसेन्स के भारी ब्याज पर उधार देने वालों के सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज किये जाने हेतु अपने निकटतम थाने एवं हेल्प लाईन नम्बरों पर जारी किए हैं।
हैलो टिहरी – 9193022666
पुलिस कन्ट्रोल रुम जनपद टि0ग0 – 9411112975

