थाना सिडकुल पुलिस ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट का किया पर्दाफाश

थाना सिडकुल पुलिस ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट का किया पर्दाफाश
Spread the love

हरिद्वार।घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट का पर्दाफाश करते हुए ।lपश्चिमी उत्तर प्रदेश के 04 शातिर बदमाश गिरफ्तार किए। किरायेदारों ने ही साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्तों से लगभग 2 लाख कीमती लूटे गये माल (नगदी, आभूषण) एवं तंमचा व कारतूस बरामद किया।

दिनांक 08-04-2023 को बबीता निवासी उदय इन्कलेव नवोदय नगर थाना सिडकुल हरिद्वार द्वारा 02 अज्ञात बदमाशो द्वारा मकान में घुसकर वादिया के गले से सोने की चैन व कान के झुमके व पायल लूट कर ले जाने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इस सनसनीखेज घटना के खुलासे हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशानिर्देशों के क्रम में पुलिस टीम ने औरंगाबाद–योगग्राम रास्ते से 04 अभियुक्तों शुभम, अजय, अनुज कश्यप व आशिष उर्फ छोटा को लूटे गये माल, तंमचा व 01 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त सुभम व अजय पीड़िता के मकान में किराये पर रहते थे जिनको पीड़िता के सोना पहनने व दिन में अकेले रहने की जानकारी पहले से थी। इनके द्वारा अपने साथियों अनुज कश्यप व आशिष उर्फ छोटा को बुलाकर प्लान तैयार कर महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम
1- रमेश तनवार प्रभारी निरीक्षक सिडकुल
2-व0उ0नि0 शहजाद अली
3-उ0नि0 रघुवीर सिंह रावत
4-हे0का0 28 गोपी चन्द्र पूनिया
5- कानि0 685 गजेन्द्र सिंह
6- कानि0 533 सुनील तोमर
7- कानि0 815 विक्रम सिंह
8-कानि0 1575 मनीष सिंह

देवभूमि खबर

Related articles