महिला का उत्पीड़न कर तीन तलाक देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

महिला का उत्पीड़न कर तीन तलाक देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। पटेलनगर निवासी एक महिला ने 12 सितंबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर में अपने पति के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न और तीन तलाक देने के संबंध में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 629/2026 धारा 115(2), 85 भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 3/4 मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में पटेलनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलित किए। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में नामजद अभियुक्त फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फरमान पुत्र जबर निवासी इस्लामपुर साहनी, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

देवभूमि खबर

Related articles