HTML tutorial
HTML tutorial

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की दबिश से घबराकर किया आत्मसमर्पण

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की दबिश से घबराकर किया आत्मसमर्पण
Spread the love

हरिद्वार। नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रुपये मांगने के मामले में कनखल पुलिस ने वांछित आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब एक लाख रुपये लिए और इसके बाद भी लगातार और रुपये की मांग कर रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, बरेली और हरिद्वार सहित कई स्थानों पर अपने ठिकाने बदलता रहा।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को पीड़िता की माता ने कोतवाली कनखल में तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने उनकी नाबालिग पुत्री से दोस्ती कर उसे विश्वास में लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया तथा उसके फोटो और वीडियो बना लिए। आरोपी द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल किया जाने लगा।

पुलिस के मुताबिक, डर के कारण नाबालिग ने आरोपी को एक लाख रुपये दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी द्वारा लगातार और रुपये की मांग की जाती रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कनखल में मुकदमा अपराध संख्या 311/2026 के तहत पॉक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी अधिकारी थाना कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, बरेली और हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। कनखल पुलिस की लगातार दबिश और तलाश की कार्रवाई के बीच आरोपी आखिरकार कोतवाली कनखल पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान गौरव कुमार पुत्र धनपाल, निवासी बफरी बुजुर्ग, थाना शाही, जनपद बरेली, हाल निवासी सगरावाला, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र पाल, महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य, कांस्टेबल रणजीत सिंह और महिला कांस्टेबल सुष्मिता रावत शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles