HTML tutorial
HTML tutorial

युवा मोर्चा और छात्र इकाई अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा ‘आप’ का दामन

युवा मोर्चा और छात्र इकाई अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा ‘आप’ का दामन
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। रविवार को देहरादून स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर और छात्र इकाई एएसएपी अध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया की मौजूदगी में नवसदस्यों का स्वागत किया गया।

सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, पारदर्शी शासन और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संगठन के साथ मिलकर काम करने की बात कही। सदस्यता कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा।

प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड के युवा प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं का बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ना राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी का संकेत है। उन्होंने नवसदस्यों से स्थानीय समस्याओं को समझने और उन्हें मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा और ऊर्जा की कमी नहीं है, लेकिन रोजगार एवं बेहतर अवसरों के अभाव में पलायन की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ युवाओं को नेतृत्व और जिम्मेदारी के अवसर देने की दिशा में कार्य कर रही है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा कि युवाओं का बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ना उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, नशा, पलायन, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के लिए बेहतर अवसर जैसे मुद्दों को लेकर उनकी आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।

छात्र इकाई अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कहा कि छात्र और युवा किसी भी प्रदेश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता लेकर संगठन के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है और आने वाले समय में और अधिक छात्र एवं युवा संगठन से जुड़ेंगे।

कार्यक्रम के दौरान राजपुर विधानसभा अध्यक्ष विनय राणा के नेतृत्व में विनोद कुमार वैश्य सहित कई लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में आयुष राणा, अक्षय तोमर, जय पंवार, पुष्कर राणा, दीपेंद्र रावत, निशांत शर्मा, शुभम कुमार, अनुज कुमार, विनोद कुमार वैश्य, राहुल थपलियाल, मितेश, कारण थापा, मनोज, केशव, महेश, मोहित और अरुण सहित सैकड़ों युवा शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्याम बाबू पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कौटिल्य, उपाध्यक्ष सुधा पटवाल, अशोक सेमवाल, नसीर खान, महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, प्रदेश संयुक्त सचिव विनय राणा, शैलेश तिवारी, कमल राणा, जितेन पंथ सहित युवा मोर्चा एवं छात्र संगठन के पदाधिकारी, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नवसदस्य मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles